Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मैं शांतिदूत बनना चाहता हूं: ट्रंप

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 14 May, 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम के लिए मध्यस्थता करने का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सऊदी-यूएस इन्वेस्टमेंट फोरम 2025 में कहा है, "मैं शांतिदूत बनना चाहता हूं...एकता कायम करने वाला (नेता) बनना चाहता हूं।" ट्रंप के भाषण के बाद वहां मौजूद उच्च स्तरीय नेताओं, अधिकारियों और दर्शकों ने तालियां बजाईं। दर्शकों में अरबपति कारोबारी एलन मस्क भी थे।