मैं संतुष्ट नहीं हूं, दोषी को मौत की सज़ा होनी चाहिए थी: आरजी कर मामले में ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या के दोषी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सज़ा होने पर कहा है, "हमने मौत की सज़ा की मांग की थी लेकिन अदालत ने आजीवन कारावास दिया। मैं संतुष्ट नहीं हूं।" बीजेपी ने भी कहा है कि दोषी को मौत की सज़ा होनी चाहिए थी।
read more at ABP न्यूज़


