मैंने कहा था युद्ध रोक दो नहीं तो 250% टैरिफ लगा दूंगा: भारत-पाक संघर्ष पर ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर पहलगाम (जम्मू कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने का दावा किया। उन्होंने दक्षिण कोरिया में एशिया-प्रशांत शिखर सम्मेलन में कहा, "मैंने दोनों देशों से कहा था कि मैं दोनों पर 250% टैरिफ लगाऊंगा जिसका मतलब है कि आप कभी व्यापार नहीं कर पाएंगे।"
read more at Reuters


