Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मैंने पहले ही कहा था रोहित और विराट को दलीप ट्रॉफी खेलनी चाहिए: संजय मांजरेकर

short by तृप्ति भण्डारी / on Friday, 20 September, 2024
बांग्लादेश के खिलाफ जारी पहले टेस्ट के पहले दिन विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा है, "मैंने पहले ही कहा था कि उन्हें ​दलीप ट्रॉफी खेलनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "उनका चयन दलीप ट्रॉफी में होना चाहिए था। इससे उनको फायदा होता।" मैच में रोहित और विराट ने 6-6 रन बनाए।