मुंबई के मलाड मालवानी में पटाखे की दुकान में भीषण आग, 16 साल के लड़के की मौत, झुग्गियां जलकर राख
मुंबई के मलाड स्थित मालवानी इलाके में सोमवार रात पटाखों की दुकान में भीषण आग लगने से 16 वर्षीय शाहनवाज खान की मौत हो गई। दुकान में रखे पटाखों के कारण आग तेजी से फैल गई और आसपास की कई झुग्गियां/घर भी इसकी चपेट में आ गए। दमकल की 6-7 गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।
read more at Timesnowhindi


