मुंबई इंडियंस के सैंटनर को कंधे में लगी थी चोट, फिर भी क्यों उनकी जगह खेलने आए शार्दुल ठाकुर?
सीएसके के खिलाफ एमआई के मिचल सैंटनर को कंधे में चोट लगने के बावजूद उनकी जगह शार्दुल ठाकुर बतौर कनकशन सब्सटीट्यूट खेलने आए। एमआई के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि कैच लेते समय सैंटनर के सिर-गर्दन पर भी चोट लगी थी और स्कैन के बाद वह अनस्टेबल फील कर रहे थे जिसके बाद कनकशन का अनुरोध किया गया।
read more at Hindustan Times


