मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइज़ी ने निकोलस पूरन को MI न्यूयॉर्क टीम का बनाया नया कप्तान
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ निकोलस पूरन को मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2025 में मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। इससे पहले एमएलसी 2024 में कायरन पोलार्ड मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क के कप्तान थे। गौरतलब है कि आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस को क्वॉलिफायर-2 मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
read more at News24 हिंदी


