मुंबई एयरपोर्ट की पार्किंग में मर्सिडीज़ कार की टक्कर से 2 विदेशी समेत 5 लोग हुए घायल
मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 की पार्किंग में रविवार को एक मर्सिडीज कार की टक्कर से 2 विदेशियों समेत 5 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि कार चालक एक यात्री को लेकर एयरपोर्ट पर आया था और उसे लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
read more at इंडिया टीवी


