मुंबई एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रात में 3 बार पुलिस कंट्रोल रूम में आए फोन
छत्रपति शिवाजी इंटरनैशनल एयरपोर्ट (मुंबई) को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बकौल रिपोर्ट्स, रात में मुंबई पुलिस को 2 बार और रेलवे पुलिस के कंट्रोल रूम में एक बार धमकी भरा कॉल आया। कॉलर ने कहा कि एयरपोर्ट में अलग-अलग जगहों पर बम लगे हैं, बचा सकते हो तो बचा लो। हालांकि, जांच में कुछ नहीं मिला।
read more at News24 हिन्दी


