मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री के पास से ज़ब्त किए गए सोने-चांदी के प्राचीन सिक्के
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने लंदन से आए एक यात्री के पास से प्राचीन सोने और चांदी के सिक्के बरामद किए हैं। इनमें ईस्ट इंडिया कंपनी की सोने की मोहर, कुषाण कालीन स्वर्ण दीनार और मुगलकालीन चांदी का रुपया शामिल हैं। सिक्के ट्रॉली-बैग में छिपाए गए थे और मामले में जांच जारी है।
read more at भाषा


