मुंबई के आज़ाद मैदान को खाली कराने पहुंची पुलिस की जरांगे समर्थकों से हुई झड़प, अड़े जरांगे
मराठा आरक्षण को लेकर मुंबई के आज़ाद मैदान में आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे और उनके समर्थकों को मैदान से बाहर निकालने पहुंची पुलिस से जरांगे समर्थकों की झड़प हुई। दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रशासन को आज़ाद मैदान खाली कराने के निर्देश दिए थे। जरांगे ने कहा, "भले ही मेरी मौत हो जाए, मैं इस आज़ाद मैदान से नहीं उठूंगा।"
read more at हिन्दुस्तान


