Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई को मिली बम धमाके की धमकी, टारगेट पर अमिताभ का बंगला, एयरपोर्ट और मेयर ऑफिस

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 12 November, 2026
मुंबई में गुरुवार को अधिकारियों को कई जगहों पर बम धमाके की धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें मेयर कार्यालय, एयरपोर्ट और अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' को निशाना बनाने की बात कही गई। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट होकर सभी जगहों पर जांच शुरू कर दी। ईमेल भेजने वाले की पहचान और अन्य जानकारी का इंतज़ार है।