मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में लागू हुआ नया ड्रेस कोड, शॉर्ट्स पहनने पर लगा बैन
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भक्तों के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया गया है। श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट ने एलान किया है कि केवल पारंपरिक भारतीय पोशाक पहने हुए श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश मिलेगा। बकौल रिपोर्ट्स, शॉर्ट्स, रिप्ड जींस, स्कर्ट, खुले या कम कपड़े पहने हुए श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
read more at NewsBytes हिंदी


