Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई-कोलकाता फ्लाइट में शख्स ने सहयात्री को मारा थप्पड़, वायरल वीडियो पर छिड़ा विवाद

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Friday, 1 August, 2025
मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में एक शख्स ने मुस्लिम सहयात्री को थप्पड़ जड़ दिया जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित शख्स को पैनिक अटैक आया था और उसकी सहायता करने के बजाए सहयात्री ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग हमलावर की आलोचना कर रहे हैं।
read more at The Tribune