मुंबई जाने वाली ट्रेन में फट गया पावर बैंक
बांदामुंडा स्टेशन (ओडिशा) के पास शनिवार सुबह मुंबई-हावड़ा मेल के AC कोच में एक पावर बैंक फट गया जिससे अफरा-तफरी मच गई। चार्जिंग के दौरान हुए धमाके से ट्रेन का फायर अलार्म बज उठा और कोच में धुआं भर गया। रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति को संभाल लिया लेकिन इसके चलते ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रोकना पड़ा।
read more at NewsBytes हिन्दी


