मुंबई टेस्ट में भारतीय स्पिनर्स के कई नो-बॉल डालने पर गावस्कर ने फेंकी खाने की प्लेट
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने शुक्रवार को मुंबई में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाज़ों द्वारा लगातार नो-बॉल फेंकने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर की नाराज़गी का एक किस्सा बताया है। शास्त्री ने कहा, "सुनील लंच कर रहे थे और...वॉशिंगटन सुंदर के फिर से नो-बॉल डालने पर गावस्कर ने प्लेट दीवार पर फेंक दी।"


