मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लगभग 2 घंटे तक जाम में फंसीं सुप्रिया सुले, वीडियो किया शेयर
एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले शुक्रवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लगभग दो घंटे तक जाम में फंस गईं। इस दौरान उन्होंने जाम में फंसे लोगों से बातचीत की और उसका वीडियो भी ऑनलाइन शेयर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह महाराष्ट्र दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई से पुणे जा रही थीं।
read more at जनसत्ता


