मुंबई पुलिस में सैलरी घोटाला, सिर्फ कागज़ों में दर्ज 'घोस्ट कर्मियों' को दी ₹6.5 करोड़ सैलरी
मुंबई पुलिस विभाग में करीब ₹6.5 करोड़ का सैलरी घोटाला सामने आया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की एफआईआर पर हुई जांच में पता चला कि केवल कागज़ों पर दर्ज 10 फर्ज़ी 'घोस्ट कर्मचारियों' को 2019-20 के दौरान नियमित वेतन दिया गया। पुलिसकर्मियों का डेटा पुराने वेतन पोर्टल 'सेवार्थ' से नए सिस्टम में ट्रांसफर करने पर फर्ज़ीवाड़े का खुलासा हुआ।
read more at हिन्दुस्तान


