मुंबई में 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग में शख्स ने छिड़का पेपर स्प्रे, उल्टी करने लगे लोग
मुंबई के गेटी गैलेक्सी थिएटर में फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान एक शख्स ने दर्शकों पर पेपर स्प्रे छिड़क दिया जिसके बाद स्क्रीनिंग 15-20 मिनट के लिए रोकनी पड़ी। पेपर स्प्रे छिड़के जाने से लोगों को खांसी आने लगी और कुछ उल्टी करने लगे। सामने आए एक वीडियो में एक शख्स कह रहा है, "सब खांस रहे हैं।"
read more at ABP न्यूज़


