मुंबई में 2 बदमाशों ने बंदूक व चाकू के बल पर दुकान से लूटी ₹1.91 करोड़ की सोना-चांदी
मुंबई (महाराष्ट्र) में 2 बदमाशों ने रविवार को गहनों की एक दुकान से ₹1.91 करोड़ की सोना-चांदी लूट ली। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, सात रास्ता इलाके की इस घटना में आरोपियों ने दुकान मालिक और कर्मचारियों को बंदूक और चाकू दिखाकर डराया व उनके साथ मारपीट की। वहीं, आरोपियों को पकड़ने के लिए 5-6 टीमें गठित की गई हैं।
read more at भाषा


