मुंबई में BMW ने गणेश मंडल के 2 कार्यकर्ताओं को रौंदा, 1 की हुई मौत
मुंबई स्थित गवनपाड़ा में एक तेज़ रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने शनिवार को गणेश मंडल के 2-कार्यकर्ताओं को रौंद दिया जिससे एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया है। बकौल रिपोर्ट, इलाके में गणेश चतुर्थी पर कार्यकर्ता बैनर लगा रहे थे तभी बेकाबू कार ने दोनों कार्यकर्ताओं को कुचल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
read more at Republic


