मुंबई में ट्रेन के महिला डिब्बे में घुसे नग्न शख्स को लेकर रेलवे अधिकारियों ने जारी किया बयान
मुंबई में एसी लोकल ट्रेन में महिलाओं के डिब्बे में घुसे नग्न शख्स को लेकर रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि शख्स मानसिक तौर पर अस्थिर है और गलती से ट्रेन में घुसा था। एक टिकट चेकर ने उसे धक्का देकर डिब्बे से बाहर निकाला था। जीआरपी जवानों ने तुरंत उसे पकड़कर कपड़े पहनाए और घाटकोपर स्टेशन के बाहर छोड़ा।
read more at लेटेस्टली


