मुंबई में ट्रॉली बैग के अंदर पैक मिला महिला का शव
मुंबई के जामरुंग रेलवे स्टेशन के पास पटरी के किनारे एक महिला का शव ट्रॉली बैग में पैक मिला है। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह इंस्पेक्शन के दौरान रेलवे अधिकारियों को ट्रॉली दिखी थी। बकौल पुलिस, महिला का सिर पॉलिथीन में लिपटा था और हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे व ट्रॉली को चलती ट्रेन से फेंके जाने का संदेह है।
read more at ABP न्यूज़


