मुंबई में देह व्यापार में शामिल 5 महिलाएं बचाई गईं, ग्राहकों से ₹4000/घंटे लेता था रैकेट
नवी मुंबई (महाराष्ट्र) पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 5 महिलाओं को बचाया है जिनमें नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ऑनलाइन तरीके से ग्राहकों को लुभाते थे और उन्हीं से होटल बुक करवाकर उनके पास लड़कियां भेजकर ₹4,000/घंटे वसूलते थे। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि 3 अन्य की तलाश जारी है।
read more at इंडिया टीवी


