मुंबई में पारले-जी के ऑफिस और फैक्ट्री पर आयकर विभाग ने मारी रेड
मुंबई में शुक्रवार को आयकर विभाग ने बिस्किट कंपनी पारले-जी के ऑफिस और फैक्ट्री में छापेमारी की। बकौल रिपोर्ट्स, विभाग की विदेशी संपत्ति इकाई और मुंबई की आयकर जांच इकाई की टीम ने कंपनी के दस्तावेज़ों की जांच की है। हालांकि, छापेमारी की वजह सामने नहीं आई है। 2023-24 में कंपनी का मुनाफा दोगुना होकर ₹1,606 करोड़ हो गया है।
read more at NewsBytes हिन्दी


