Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई में बांग्लादेशी महिलाओं से करवाया जा रहा था देह व्यापार, पुलिस ने 14 को किया रेस्क्यू

short by रघुवर झा / on Sunday, 22 June, 2025
मुंबई में नौकरी का लालच देकर बांग्लादेशी महिलाओं को बुलाकर जबरन उनसे देह व्यापार करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापे मारकर कुल 14 बांग्लादेशी महिलाओं का रेस्क्यू किया है और रैकेट में शामिल 8 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बचाई गई महिलाएं बांग्लादेश के गरीब परिवारों से ताल्लुक रखती हैं।