मुंबई में भयंकर कार हादसे में बाल-बाल बचे टीवी शो 'जोधा-अकबर' के ऐक्टर रवि भाटिया
टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' में 'सलीम' की भूमिका निभा चुके ऐक्टर रवि भाटिया हाल ही में मुंबई में एक भयंकर कार हादसे में बाल-बाल बच गए जिसका उन्होंने खुलासा किया। उन्होंने बताया, "हम अक्सा बीच जा रहे थे जब मेरी कार टैम्पो से टकराई। इससे पहले मेरी कार दो बार दीवार से टकराई थी। मेरी चोटें ठीक हो रही हैं।"
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


