मुंबई में रिहायशी इलाके में घुसा 9 फीट लंबा मगरमच्छ, किया गया रेस्क्यू
मुंबई में रविवार को 9 फीट लंबा एक मगरमच्छ रिहायशी इलाके में घुस गया जिसके बाद रेस्क्यू असोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर (आरएडब्ल्यूडब्ल्यू) के सदस्यों ने वन अधिकारियों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया और मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। आरएडब्ल्यूडब्ल्यू के संस्थापक पवन शर्मा ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
read more at भाषा


