Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई में शख्स ने ऑनलाइन ऑर्डर किया ₹55,000 का फोन, पार्सल में मिले 6 चाय के कप

short by श्वेता यादव / on Thursday, 1 August, 2024
मुंबई (महाराष्ट्र) में एक शख्स ने ई-कॉमर्स कंपनी एमेज़ॉन के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शख्स का आरोप है कि उसने 13 जुलाई को ₹55,000 का फोन ऑनलाइन ऑर्डर किया था लेकिन उसके बदले उसे 6 चाय के कप डिलीवर हुए हैं। बकौल शख्स, मामले में एमेज़ॉन से संपर्क किया गया था लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।