Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज़ सईद की रिहाई से खफा थे ट्रंप: पूर्व अमेरिकी NSA

short by रघुवर झा / on Saturday, 31 August, 2024
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एचआर मैकमास्टर ने दावा किया है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पाकिस्तान द्वारा मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज़ सईद को रिहा किए जाने से बहुत खफा थे। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि आतंकवादी समूहों के साथ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की 'मिलीभगत' है।