Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

माइक्रोसॉफ्ट ने इमेज बनाने वाला अपना पहला AI टूल किया लॉन्च, जानें खासियत

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Wednesday, 15 October 2025
माइक्रोसॉफ्ट ने तस्वीर बनाने वाला अपना पहला एआई टूल 'MAI इमेज 1' लॉन्च किया है। यह टूल टेक्स्ट कमांड के ज़रिए तस्वीरें बनाता है। बकौल कंपनी, यह मॉडल LMArena की टॉप 10 सूची में शामिल हो चुका है। कंपनी ने बताया कि धीमे सिस्टम की तुलना में यह टूल तेज़ी से काम करता है और तुरंत तस्वीरें बनाता है।