माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली CISF की पहली कर्मी बनीं गीता सामोता
सब-इंस्पेक्टर गीता सामोता सीआईएसएफ के 56 साल के इतिहास में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली कर्मी बन गई हैं। उन्होंने सोमवार को 8,849 मीटर ऊंचे पर्वत की चढ़ाई पूरी की। सीआईएसएफ ने X पर उनकी तस्वीरें शेयर कर लिखा, "सीआईएसएफ की नारी शक्ति की ऐसी मिसाल...जिसने छू लिया आसमान और बना दी नई पहचान।"
read more at Times Now नवभारत


