Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

माउंटेन लवर्स के लिए 'जन्नत' है गंगटोक, मनमोहक झील और अद्भुत नज़ारे देख हो जाएंगे दीवाने

short by रघुवर झा / on Tuesday, 1 October, 2024
पहाड़ों पर घूमने के शौकीन पर्यटकों के लिए गंगटोक (सिक्किम) 'जन्नत' है। यहां की बर्फ से ढकी चोटियां, नदियां व झीलें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां से आप दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा का अद्भुत नज़ारा देख सकते हैं। हनुमान टोक मंदिर, ताशी व्यू पॉइंट और हिमालयन ज़ूलॉजिकल पार्क यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।