मुकुल चौधरी के पिता को कर्ज़ की किस्त ना भर पाने के चलते जाना पड़ा था जेल, बेच दिया था घर
एलएसजी के खिलाड़ी मुकुल चौधरी के पिता दलीप ने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए ₹21 लाख में अपना घर बेच दिया था। दिलीप ने बताया, "एक होटल शुरू करने के लिए मैंने कर्ज़ लिया था...किस्त ना भर पाने के चलते जेल जाना पड़ा।" मुकुल ने गुरुवार को केकेआर के खिलाफ 54*(27) रनों की पारी खेलकर एलएसजी को जीत दिलाई।
read more at Zee News


