मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, दोनों सदनों के स्पीकर ने ठुकराया प्रस्ताव
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव राज्यसभा के सभापति और लोकसभा अध्यक्ष ने ठुकरा दिया है। प्रस्ताव 12 मार्च को राज्यसभा में लाया गया था जिस पर लोकसभा के 130 और राज्यसभा के 63 समेत कुल 193 सांसदों ने हस्ताक्षर किए थे। विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार पर संवैधानिक पद के दुरुपयोग के आरोप लगाए थे।
read more at हिन्दुस्तान


