मैच हारने के बाद शिखर ज़ोर-ज़ोर से हंसते थे और कहते थे- 'हम मैच हार गए': मोहम्मद शमी
भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने खुलासा किया है कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ शिखर धवन मैच हारने के बाद ज़ोर-ज़ोर से हंसते थे। उन्होंने बताया, "अगर मैं उनसे पूछता कि वह क्यों हंस रहे हैं तो कहते 'हम मैच हार गए...'।" उन्होंने कहा, "वह ऐसी हरकतें करते हैं...वह कभी भी टेबल पर खड़े होकर पंजाबी गानों पर डांस करने लगते हैं।"
read more at Sportskeeda


