मौजूदा चैंपियन नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक्स में जैवलिन थ्रो के फाइनल के लिए किया क्वॉलिफाई
मौजूदा ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक्स में मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। 26-वर्षीय नीरज ने क्वॉलिफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज कर ओलंपिक्स के लगातार दूसरे फाइनल में जगह बनाई। गौरतलब है, यह नीरज के करियर का दूसरा पर्सनल बेस्ट थ्रो है।
read more at Olympics


