मौजूदा समय में बीजेपी की इकलौती व पूरे देश में दूसरी महिला सीएम बनेंगी रेखा गुप्ता
दिल्ली में बीजेपी ने विधायक रेखा गुप्ता को नया मुख्यमंत्री घोषित किया है। मौजूदा समय में रेखा गुप्ता बीजेपी की इकलौती महिला मुख्यमंत्री होंगी जबकि देश की वह दूसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनके अलावा पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ही इकलौती महिला मुख्यमंत्री हैं। रेखा गुप्ता का शपथग्रहण समारोह 20 फरवरी को रामलीला मैदान में आयोजित होगा।
read more at ABP न्यूज़


