मुज़फ्फरनगर में चालक को झपकी आने के बाद ट्रक में घुसी कार, 4 लोगों की हुई मौत
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार तड़के दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक तेज़ रफ्तार कार ट्रक में घुस गई जिसके बाद उसमें सवार 4 कारोबारियों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार में 7 लोग सवार थे और 3 की हालत गंभीर है। सभी लोग हरिद्वार जा रहे थे। एक घायल ने बताया कि शायद चालक को झपकी आ गई थी।
read more at हिन्दुस्तान


