Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेज़बान देश पाकिस्तान में नहीं खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 5 March 2025
भारत के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह पक्की करने के बाद यह साफ हो गया है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मेज़बान देश पाकिस्तान में नहीं होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 9 मार्च (रविवार) को दुबई में खेला जाएगा। गौरतलब है कि अगर भारत की जगह ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल जीतता तो फाइनल लाहौर में खेला जाता।