बिहार में पुलिस ने बाल पकड़कर महिला को घसीटा, फिर ज़मीन पर पटककर पीटा; वीडियो आया सामने
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में पुलिसकर्मियों के एक महिला को बाल पकड़कर घसीटने और ज़मीन पर पटककर पीटने का वीडियो सामने आया है। महिला पति के लापता होने की समस्या लेकर ससुराल पहुंची थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने प्रेम-विवाह किया था और कुछ दिनों से पति लापता है। SDPO ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
read more at Tv9hindi


