Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुझे अपनी भारतीय विरासत पर गर्व है: बेंगलुरु टेस्ट से पहले न्यूज़ीलैंड के रचिन

short by रघुवर झा / on Tuesday, 15 October, 2024
भारतीय मूल के न्यूज़ीलैंड के ऑल-राउंडर रचिन रविंद्र ने बेंगलुरु टेस्ट से पहले कहा है, "मुझे अपनी भारतीय विरासत पर बहुत गर्व है। जहां मेरा परिवार रहता है, वहां खेलने में सक्षम होना बहुत खास बात है।" गौरतलब है कि रचिन के माता-पिता बेंगलुरु के ही मूल निवासी हैं और उनके दादा-दादी अभी भी यहीं रहते हैं।