Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुझे चिढ़ होती है जब युवा महिलाएं कहती हैं कि वे फेमिनिस्ट नहीं हैं: शबाना आज़मी

short by अपर्णा / on Monday, 28 October 2024
अभिनेत्री शबाना आज़मी ने कहा है कि उन्हें चिढ़ होती है जब युवा महिलाएं कहती हैं कि वे फेमिनिस्ट नहीं हैं। शबाना ने कहा, "उन्हें (युवा महिलाओं) इसकी समझ नहीं कि फेमिनिस्ट का मतलब क्या है। वे इसे आज भी ब्रा बर्निंग मूवमेंट से जुड़ी महिलाओं से जोड़ती हैं।" उन्होंने फेमिनिज़्म को लेकर कहा, "मर्द-औरत बराबर हैं लेकिन अलग-अलग हैं।"
read more at Hindustan Times