मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही...मार दो: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
महाकुंभ में मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत पर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बताया है कि उन्हें फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा, "मार दो, संन्यासी को मरने का क्या डर?" गौरतलब है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को भगदड़ के लिए ज़िम्मेदार ठहराया था।
read more at ABP न्यूज़


