मुझे नहीं लगता कि चीन सीधे तौर पर इसमें शामिल होगा: भारत-पाक तनाव पर पूर्व आर्मी कमांडर
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच 'क्या चीन की एंट्री हो सकती है?' सवाल पर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राणा प्रताप कलिता ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वह सीधे तौर पर इसमें शामिल होगा।" उन्होंने कहा, "गलवान 2020 की घटना के बाद दोनों देशों (भारत-चीन) के बीच काफी विचार-विमर्श हुआ....गतिरोध को हल कर लिया गया है।"
read more at इंडिया टीवी


