मुझे बॉडी डिस्मोर्फिया है, इंटीमेसी के दौरान लाइटें बंद रखता हूं: फिल्ममेकर करण जौहर
फिल्ममेकर करण जौहर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह अपने शरीर को लेकर असहज हैं। करण ने कहा, "मुझे बॉडी डिस्मोर्फिया है। पूल में जाने से असहज होता हूं, ढीले कपड़े पहनता हूं। हमेशा लगता है कि मोटा हूं। अपना शरीर नहीं देखना चाहता।" उन्होंने कहा, "खुद को बॉडी शेम करता हूं...इंटीमेसी के दौरान लाइटें बंद रखता हूं।"
read more at Hindustan Times


