मुझे लगा कि उनकी गर्लफ्रेंड या पत्नी होगी: पति बुमराह से पहली मुलाकात को लेकर संजना गणेशन
पेसर जसप्रीत बुमराह की पत्नी व स्पोर्ट्स प्रेज़ेंटर संजना गणेशन ने बताया है कि विश्व कप-2019 के दौरान उनकी पहली बार बुमराह से मुलाकात हुई थी। बकौल संजना, जब वह मैदान पर आती थीं तो बुमराह ने उन्हें कभी 'हाय' नहीं कहा। संजना ने कहा, "मुझे लगा कि शायद उनकी गर्लफ्रेंड या पत्नी होगी...जो उन्हें कहीं से देख रही होंगी।"
read more at Sportskeeda


