मीटिंग में देर से आने पर बिहार सीएम नीतीश कुमार ने डिप्टी CM को टोका, कही ये बात
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बैठक के दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को देर से आने पर टोक दिया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। विजय सिन्हा के लेट आने पर सीएम नीतीश ने कहा, "आप थोड़ा लेट से आते हैं।" उनकी बात सुनकर विजय सिन्हा कुछ पल के लिए सकपका गए।
read more at इंडिया टीवी


