विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया है कि मिडल ईस्ट में संघर्ष शुरू होने के बाद से 10 नाविकों समेत 16 भारतीयों की मौत हुई है और 75 भारतीय घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि हमलों से अलग एक घटना में रास लफान गैस फैसिलिटी (कतर) में 12 भारतीयों की मौत हुई थी।