मेडल का खयाल छोड़ कोच ने पर्सनल बेस्ट देने को कहा था: पैरालंपिक्स गोल्ड मेडलिस्ट प्रवीण
पेरिस पैरालंपिक्स-2024 के मेन्स हाई जंप- टी64 के फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय हाई जंपर प्रवीण कुमार ने बताया है कि उनके कोच ने उनसे मेडल का खयाल छोड़कर अपना पर्सनल बेस्ट देने को कहा था। वहीं, उनके पिता ने कहा, "प्रवीण बचपन में 14 किलोमीटर साइकल चलाकर स्कूल जाते थे...उन्होंने कभी शारीरिक कठिनाई की शिकायत नहीं की।"


